• annual report, Varshphal
  • Numerology
  • Appointment with Astrologer
  • vastu
  • kundali, Horoscope
  • Transit report, gochar
30 Tue - वैकुंठ एकादशी, पौष पुत्रदा एकादशी | 1 जनवरी - प्रदोष व्रत | 3 जनवरी - पौष पूर्णिमा, माघ का पहला स्नान (माघ मेला शुरू) | 6 जनवरी - संकष्टी चतुर्थी (सकट चौथ) | 13 जनवरी - लोहड़ी, 14 जनवरी - मकर संक्रांति, पोंगल, उत्तरायण (सूर्य का मकर राशि में प्रवेश), षटतिला एकादशी | 16 जनवरी - कृष्ण प्रदोष, मासिक शिवरात्रि | 18 जनवरी - माघ अमावस्या (मौनी अमावस्या) | 23 जनवरी - बसंत पंचमी (सरस्वती पूजा) | 25 जनवरी - रथ सप्तमी | 26 जनवरी - भीष्म अष्टमी | 29 जनवरी - जया एकादशी (माघ शुक्ल एकादशी) | 30 जनवरी - शुक्ल प्रदोष

Our Services

Astrological Whole Life Horoscope With Remedies | सम्पूर्ण जीवन की कुंडली उपाय के साथ
Astrological Whole Life Horoscope With Remedies | सम्पूर्ण जीवन की कुंडली उपाय के साथ
 Vedic Numerology Horoscope & Lo Shu Grid Chart | वैदिक अंकशास्त्र कुंडली
Vedic Numerology Horoscope & Lo Shu Grid Chart | वैदिक अंकशास्त्र कुंडली
Maha Vastu Consultation | महा वास्तु शास्त्र परामर्श
Maha Vastu Consultation | महा वास्तु शास्त्र परामर्श
Astrological Annual Report ( Varshphal Chart ) with Remedies | वर्षफल पत्रिका उपाय के साथ
Astrological Annual Report ( Varshphal Chart ) with Remedies | वर्षफल पत्रिका उपाय के साथ
Sade Sati, Dhaiya Prediction Report with Remedies | साढ़ेसाती, ढैय्या भविष्यवाणी चार्ट उपाय के साथ
Sade Sati, Dhaiya Prediction Report with Remedies | साढ़ेसाती, ढैय्या भविष्यवाणी चार्ट उपाय के साथ
Transit Report With Remedies | ग्रह गोचर पत्रिका उपाय के साथ
Transit Report With Remedies | ग्रह गोचर पत्रिका उपाय के साथ
 
 
 
 
Numerology magazine cover with number patterns and mystical illustrations Astrology magazine cover with zodiac symbols and cosmic background Vastu and astrology magazine with charts, symbols, and traditional design just dial Business magazine cover with professional graphics and growth-focused content 11

World renowned Astrologer, Numerologist & Vaastu Consultant.

Welcome to Astro Bhagyaraj Gupt

We are the first astrologer who make such horoscopes on this planet Are you looking for the  Beststrologers.online  Your Search End Here....Unlock Your Destiny with Astro Bhagyaraj Gupt: The Best Astrologer in IndiaAt Vedic Astrologer Online, we take pride in offering unparalleled astrological services to guide youthrough life’s most challenging moments. Astro Bhagyaraj Gupt, our renowned expert, specializesin Vedic Astrology, Numerology, Vastu, Palmistry, and Medical Astro... Read more

Founder

Astro Bhagyaraj Gupt

Monthly Prediction / मासिक राशिफल
2025-12-01

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी  के अनुसार आपका मास कैसा रहेगा

 

दिसम्बर 2025 राशिफल | December Month Prediction


मेष राशिफल | Aries Prediction

राशि शुभ दिनाँक 2,3,6,7,15,17,24,26,30
इस महीने नया घर खरीदने का विचार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके नये दोस्त बन सकते हैं। सन्तान के आचरण से आपका मन प्रसन्न होगा। पैतृक व्यापार के विस्तार के लिये काम कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। व्यवहारिक दृष्टिकोण रखने से आपको व्यापार में धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। म्युचुअल फण्ड से जुड़े हुये निवेश में आपको लाभ मिल सकता है। विदेशी नागरिकता प्राप्त करने के लिये आवेदन करते हैं तो सफलता मिल सकती है। महीने का उत्तरार्ध आपके लिये अत्यधिक शुभ रहेगा।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,4,5,18,19,27,28,31महीने की शुरुआत में आप परिवार और आस-पास के लोगों के कारण फँसे रहेंगे। इस महीने बीमारियों पर आपको धन खर्च करना पड़ेगा। अस्थमा और फेफड़े के रोगियों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। रियल एस्टेट कारोबारियों को बड़ा निवेश करने से पहले अत्यधिक सावधानी रखनी होगी। बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद अवश्य लें। अपनी सक्रियता को कम न होने दें। इष्ट मित्रों से अपने विचारों को छिपाने का प्रयास न करें। ससुराल पक्ष से जुड़ें लोगों की चिन्ता हो सकती है।


वृषभ राशिफल | Taurus Prediction 

राशि शुभ दिनाँक 1,4,5,8,9,14,17,18,25,27,28

इस महीने विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। महीने का शुरुआती भाग आपके लिये अत्यन्त शुभ रहने वाला है। जो काम हाथ में लेंगे उसे पूरा अवश्य करें। अपने शौकों को पूरा करने में अत्यधिक धन खर्च करेंगे। महीने की शुरुआत में कोई उत्साही समाचार मिल सकता है। शुक्र का धनु राशि में गोचर दाम्पत्य सम्बन्धों के तनाव को कम करने में सहायता करेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार बढ़ेंगे। सहकर्मी आपकी अत्यधिक प्रशंसा करेंगे।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 2,3,7,12,13,21,22,29

पहले और अन्तिम सप्ताह में आप धन को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। आकस्मिक खर्च की सम्भावना बन रही है। उधार दिया धन आपके गले की फाँस बन सकती है। विलास के प्रति मन में विरक्ति जैसे भाव उत्पन्न हो सकते हैं। अपने अधिकारों का दुरुपयोग न करें। आपके ऊपर झूठे आरोप लग सकते हैं। युवा अपने प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। झगड़े और विवादों से दूरी बनाकर रखें। डायबिटीज और लीवर के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। मौसमी बीमारियाँ भी आपको गम्भीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं।


मिथुन राशिफल | Gemini Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,2,6,7,12,13,19,20,22,28,29

इस माह आप अपनी योजनाओं को लेकर अत्यन्त आक्रामक रहेंगे। आपकी राशि में वापस आये बृहस्पति के कारण पुराने खर्चों में कटौती करने में सफलता मिलेगी। सन्तान को करियर में महत्वपूर्ण मौके मिलने के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। पारिवारिक कलह से छुटकारा मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिये शुरुआती दो सप्ताह अत्यन्त शुभ है। प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। शेयर बाजार में हुये पिछले नुकसान की भरपायी कर पाने में सफलता मिलेगी। महीने का पहला और पाँचवा सप्ताह विशेष रूप से शुभ रहेगा।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 4,5,9,14,15,23,24,31

महीने की शुरुआत में पिता के साथ वैचारिक तनाव खुलकर व्यक्त होगा। लेकिन अपनी मर्यादा का ध्यान रखें। अति लालच और भावुक होकर निर्णय न लें। अचानक ठण्ड के कारण इन्फेक्शन की शिकायत हो सकती है। सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। आपके क्रोध के कारण जीवनसाथी से सम्बन्ध प्रभावित होंगे। मांगलिक कार्यक्रमों में कुछ बाधा आ सकती है। आकस्मिक यात्राओं पर जाने से बचें। ऐसे कार्यों से बचें जिनका आपको अनुभव न हो। महीने के चौथे सप्ताह में आप परिवार को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं।


कर्क राशिफल | Cancer Prediction

राशि शुभ दिनाँक  2,4,8,9,15,21,23,24,30,31

महीने की शुरुआत आपके लिये बहुत अच्छी रहेगी। सन्तानहीन दम्पत्तियों को खुशखबरी मिलने की सम्भावना है। इस महीने आपको उत्तम परिणाम मिलेंगे। नये काम को लेकर रचनात्मक विचार मन में आयेंगे। आपके खर्चों में कमी आने की सम्भावना बन रही है। इस माह कार्यक्षेत्र में काम का दबाव काफी होने के बाद भी आप अच्छे मूड में रहेंगे। आप अपनी स्वाभाविक कला और योग्यता के लिये अवश्य समय निकालेंगे। पारिवारिक वातावरण अत्यन्त मधुर रहेगा। चौथे और पाँचवे सप्ताह में नये काम की शुरुआत करना उचित है।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 6,7,10,14,17,18,25,26

यदि कोई मामला अटका हुआ है तो उसको लेकर कोई लापरवाही न करें। दूसरे सप्ताह के दौरान लीगल मामलों में समस्या आने की सम्भावना है। ननिहाल पक्ष में कुछ परेशानियाँ उत्पन्न होंगी। जोड़ों के दर्द और रक्तचाप की समस्या बढ़ सकती है। धन हानि होने के योग बन रहे हैं। सहकर्मियों पर अधिक विश्वास न करें। महीने के मध्य में आपके प्रभुत्व और अधिकारों में कमी आ सकती है। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें।



सिंह राशिफल | Leo Prediction

राशि शुभ दिनाँक 4,5,7,11,12,16,17,24,25,31

इस माह आपकी बहुत सी मानसिक परेशानियों का निवारण हो सकता है। उच्च अधिकारी आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। आपकी एकाग्रता और स्मरणशक्ति में वृद्धि होगी। आभूषणों के व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपकी अत्यधिक सहायता करेगा। फाइनेन्स से जुड़े मामलों को लेकर यह महीना बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आने की सम्भावना है। आपके पराक्रम और साहस में बढ़ोत्तरी होगी। दिसम्बर 16 के बाद आपकी कई परेशानियाँ दूर हो सकती हैं। महीने का उत्तरार्ध आपके लिये शुभ रहेगा।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,3,9,10,14,18,28,29

राजनीति से जुड़े लोगों को समझदारी से काम करना पड़ेगा। कोई महँगी वस्तु गुम हो सकती है। आँखों के रोग उभर के सामने आ सकते हैं। आय के साथ आपके खर्चों में भी बढ़ोत्तरी होगी। तीसरे सप्ताह में आप परिवार के मामलों में उलझ सकते हैं। परिवार की सुरक्षा को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। अहंकारी व्यवहार के कारण लोग आपकी निन्दा कर सकते हैं। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने परिवार में न होने दें। महीने की शुरुआत में मित्रों से झगड़ा हो सकता है। इसीलिये अपना व्यवहार शान्त रखें। नये सम्बन्धों को लेकर थोड़े सावधान रहें।


कन्या राशिफल | Virgo Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,6,7,9,12,13,17,18,25,27,28

प्रथम सप्ताह में होने वाला गुरु का गोचर परिवर्तन आपको व्यवसाय में अत्यधिक लाभ प्रदान करेगा। पुराने निवेश को लेकर धन लाभ हो सकता है। दूसरा सप्ताह करियर को लेकर विशेष रूप से शुभ रहेगा। महीने का तीसरा सप्ताह दाम्पत्य सम्बन्धों में ताजगी भर देगा। दिसम्बर 16 को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने के प्रभाव से उच्च शिक्षा को लेकर विदेशी संस्थान से अवसर मिल सकते हैं। इस महीने महत्वपूर्ण व्यापारिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसिद्धि प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 2,3,10,11,14,20,29,30

इस महीने महिलाओं में घुटनों के रोग उभर सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। महिलाओं को अपनी सुरक्षा की चिन्ता रहेगी। कपटपूर्ण व्यवहार से बचें। महीने के शुरुआती हफ्तों में आप व्यापार में आ रहे बदलावों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। प्रथम सप्ताह में आप जीवनसाथी से किसी बात को लेकर झगड़ सकते हैं। लेकिन इसके बाद सम्बन्धों में सुधार हो जायेगा। महीने के अन्तिम कुछ दिनों में जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।


तुला राशिफल | Libra Prediction

राशि शुभ दिनाँक 2,3,8,9,11,14,20,21,27,30

इस माह आत्मविश्लेषण द्वारा आप अपने व्यक्तित्व की समस्याओं को पहचानने का प्रयास करें। प्रेम सम्बन्धों के लिये यह महीना अत्यन्त भाग्यशाली है। आप इस महीने कहीं पर्यटन के लिये भी जा सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में आप अत्यधिक ध्यान देंगे। यदि आप किसी प्रोजेक्ट के लिये लोन लेना चाह रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। वाक् चातुर्य से आपके काम बनते हुये नजर आयेंगे। अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर बनेंगे। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। तीसरा और पाँचवाँ सप्ताह शुभ रहेगा।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 4,5,7,12,13,18,25,31

दिसम्बर 20 के बाद किसी विवादित मामले में फँसने की आशंका है। क्रोध व कठोर भाषा का प्रयोग करने से बचें। गलतफहमी के कारण मित्रों के साथ आपके सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में विलम्ब होने की आशंका है। दूसरे सप्ताह के दौरान आपके खर्च बढ़ने के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। पहला और दूसरा सप्ताह अधिक शुभ नहीं रहेगा।



वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

राशि शुभ दिनाँक 2,3,5,10,11,13,18,22,23,31

आपके आदर्शवादी व्यवहार के कारण आपकी प्रशंसा होगी। मनपसन्द विषयों के लिये आप इस महीने समय निकाल ही लेंगे। जीवनसाथी से आपको उपहार मिल सकता है। व्यवसाय को लेकर दीर्घकालिक योजना बना सकते हैं। कारोबार में आय बढ़ सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। पहला और दूसरा सप्ताह आपके लिये अत्यन्त शुभ रहने वाला है।


राशि प्रतिकूल दिनाँक  1,3,9,10,12,18,19,23,30

आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोग षड्यन्त्र रच सकते हैं। काम की अधिकता के कारण कई बार आप तनाव में आ सकते हैं। इसके कारण आपकी पाचन क्षमता पर भी असर पड़ सकता है। अधिकारियों से आपको परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करना उचित नहीं है। नये अनुबन्ध करने से आपको परेशानी होगी। बच्चों के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। दिसम्बर 20 के बाद दाम्पत्य सम्बन्धों को पूरा समय न दे पाने के कारण समस्या हो सकती है।


धनु राशिफल | Sagittarius Prediction 

राशि शुभ दिनाँक 4,5,7,12,13,15,21,25,26

महीने की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार कर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से कुछ बिगड़े काम बनने की भी सम्भावना बन रही है। आपको करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन काफी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्यों को तय समय पर पूर्ण कर लेंगे। सम्पत्ति के लेन-देन से आपको लाभ मिलेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। जॉब में स्थानान्तरण मिलने के योग बन रहे हैं। चतुर्थ और पञ्चम सप्ताह अत्यन्त शुभ रहेगा।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,8,9,17,18,23,27

महीने के शुरुआती दो दिन नये कार्यों की शुरुआत के लिये शुभ नहीं हैं। दूसरे सप्ताह में ससुराल पक्ष में कुछ परेशानियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। आपके अनुमान गलत सिद्ध हो सकते हैं। बच्चों की प्रगति से आप उत्साहित रहेंगे। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में खट्टे-मीठे अनुभव होंगे। इसीलिये अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिये। राजनीति से जुड़े लोगों को अन्त:कलह का सामना करना पड़ सकता है। दिसम्बर 8 एवं 9 को वाहन सावधानीपूर्वक चलायें। चोट-चपेट लग सकती है, इसीलिये सावधानी रखें।


मकर राशिफल | Capricorn Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,7,9,14,15,18,27,28

व्यापार की स्थितियों में सुधार होगा। जॉब में नये अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। महीने का शुरुआत भाग आपके लिये विशेष रूप से शुभ है। चुनावों में उतर रहे राजनीतिक लोगों के लिये यह महीना अत्यन्त भाग्यशाली रहने वाला है। अपने विचारों को बहुत अच्छे तरीके से जनता तक पहुँचा लेंगे। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। नजदीकी रिश्तेदारों के मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कृषि और फार्मा इण्डस्ट्री से जुड़े लोगों के लिये माह का उत्तरार्ध उत्तम है। कानूनी मामलों की अड़चनें दूर होंगी। पहला और चौथा सप्ताह काफी अच्छा रहेगा।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 2,3,10,11,20,21,25,29

दूसरे सप्ताह में आपको नौकरी और व्यवसाय को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। व्यापारियों को कर्ज के दबाव में आप आ सकते हैं। गुप्त शत्रुओं को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। सेहत को लेकर सावधानी रखें। मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। अपनी जवाबदारी से पीछे न हटें। मित्रों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। फिजूलखर्ची के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। पाँचवे सप्ताह के दौरान आपको छाती में दर्द और कफ की समस्या हो सकती है।


कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

राशि शुभ दिनाँक 2,3,8,10,11,18,25,29,30

आपके लिये यह माह कुछ सबक लेकर आया है। पारिवारिक तनाव का कोई हल निकल आयेगा। महीने के दूसरे सप्ताह में अटके हुये फण्ड आपको वापस मिल सकते हैं। धन प्राप्ति के नये मार्ग प्रशस्त होने के योग बन रहे हैं। अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाने के लिये आपको पुरस्कार भी मिल सकता है। पुराना कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। पिछली गलतियों को सुधार कर आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। कारोबार को लेकर अस्थिरता का निवारण हो जायेगा।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,4,5,12,13,23,27,31

सन्तान का व्यवहार कभी-कभी चिड़चिड़ा हो सकता है। वाहन में खराबी आ सकती है। महीने के अन्तिम सप्ताह में आपके शत्रु बढ़ सकते हैं। होटल कारोबारियों को घाटा झेलना पड़ सकता है। चौथे सप्ताह में यात्रा के कारण स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। अपनी दिनचर्या को सदैव अनुशासित रखें। वात रोगियों को घुटनों में दर्द की शिकायत रहेगी। महीने का उत्तरार्ध आपके लिये शुभ नहीं रहेगा।


मीन राशिफल | Pisces Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,4,5,11,13,21,23,27,28,31

महीने की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। आपको छोटी-छोटी यात्राओं से लाभ होगा। आत्मविश्वास के बल पर आप कठिन लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगे। कीमती वस्तुओं को खरीदने का विचार बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में वेतनवृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आयात-निर्यात के व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। जॉब के लेकर नये प्रपोजल मिल सकते हैं। अधिकारी आपके कार्यों से अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। उच्च पद मिलने की प्रबल सम्भावना बन रही है। चतुर्थ सप्ताह कारोबार के लिये उत्तम है।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 2,6,7,14,15,25,26,30

विवाहेतर सम्बन्धों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिये। कार्यक्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने को लेकर लालायित रहेंगे। विरोधी आपको अपमानित करने का प्रयास कर सकते हैं। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। प्रेम सम्बन्धों में भावनात्मक दूरियाँ आ सकती हैं। शंकालु प्रवृत्ति के कारण आपका मन खराब हो सकता है। सरकारी काम किसी कारण अटक सकते हैं। तीसरा सप्ताह दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये शुभ नहीं है। दिसम्बर 25 व 26 को ठण्ड लगने से वायरल की शिकायत हो सकती है।

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।

 


Weekly Prediction / साप्ताहिक राशिफल
Weekly Prediction / साप्ताहिक राशिफल
2025-12-27

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा


रविवार, 28 दिसम्बर, 2025 - शनिवार, 03 जनवरी, 2026


 मेष राशिफल | Aries Prediction                                                                                                   


शुभ राशिफल: इस सप्ताह आप समाज में तेजी से लोकप्रिय होंगे। कार्यक्षेत्र में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। ललित कलाओं में आप काफी रुचि लेंगे। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। नये प्रोजेक्ट्स को शुरू करने में आ रही बाधा दूर होगी। किराने के व्यापारियों की बिक्री में वृद्धि होगी. सोमवार,मंगलवार और शनिवार बेहतरीन दिन रहेगा।


अशुभ राशिफल: सप्ताह का प्रथम दिन अनावश्यक खर्चे बढ़ा सकता है। बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान आ सकते हैं। लोक परम्पराओं की आलोचना करने से बचें। मित्रों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। किसी परिजन के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। जिसके कारण सप्ताह मध्य में मन दुखी रहेगा। फर्जी मुकदमों में फँसने की आशंका है। विरोधी आपके ऊपर हावी रहेंगे। रविवार और गुरुवार का दिन कमजोर रहेगा।


समाधान: गुरुवार को गाय को चने की दाल की पूड़ी खिलायें।

वृषभ राशिफल | Taurus Prediction


शुभ राशिफल: पूरा सप्ताह आनन्द और उत्साह से युक्त रहेगा। आपको कोई महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा जा सकता है। आपकी आय में वृद्धि होगी। व्यापार में थोड़ी मेहनत से ही अच्छा लाभ प्राप्त होगा। विपरीत लिंग के जातक आपसे काफी आकर्षित रहेंगे। युवा जातकों को प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। मंहगी एक्सेसरीज़ खरीदने के योग बन रहे हैं। लम्बी दूरी की यात्रा की सम्भावना बन रही है। आपके कुशल प्रबन्धन और नेतृत्व के बलबूते बड़ा काम हो सकता है। दृढ़ निश्चय होकर सिर्फ अपने काम पर ही ध्यान देना हितकर होगा।


अशुभ राशिफल: इस सप्ताह गैस और एसिडिटी की समस्या होने की आशंका है। भरपूर मात्रा में जल का सेवन करें। सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाह न रहें। व्यस्तता के कारण अपने परिवार को कुछ कम समय देंगे। अपनी सफलता को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने के प्रयास में नुकसान हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में पारदर्शिता रखें। माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। सोमवार और मंगलवार का दिन कमजोर रहेगा।


समाधान: दुर्गा सप्तशती के अर्गला स्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करें।

मिथुन राशिफल | Gemini Prediction

शुभ राशिफल: करियर के दृष्टिकोण से इस सप्ताह भाग्यशाली रहेंगे। घर की जरूरत का सामान खरीदेंगे। सृजनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। कानूनी मामलों में विजय मिल सकती है। प्रेमी जोड़े शादी की तैयारी शुरू कर सकते हैं। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल रहेगी। इस सप्ताह आप धन को बचाने का प्रयास करेंगे। यह सप्ताह रोमांस के लिये काफी अच्छा है। परिवार में कोई शुभ कार्य सम्पन्न हो सकता है। नौकरीपेशा जातक अपनी योग्यता और महत्व को सिद्ध करने में सफल होंगे। धार्मिक कार्यों में दिल खोलकर खर्च कर सकते हैं। सोमवार,मंगलवार और शनिवार शुभ रहेंगे।

अशुभ राशिफल: अपनी पुरानी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। सप्ताह मध्य में अपने नजदीकी लोगों सेर कुछ लेन-देन में अविश्वास घर कर सकता है। इस सप्ताह आपको खाली नहीं बैठना चाहिये। अन्यथा आप तनाव में आ सकते हैं। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअन्दाज करें। उच्च रक्तचाप के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें। शेयर मार्केट में सँभलकर निवेश करें।

समाधान: शनिवार और मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

कर्क राशिफल | Cancer Prediction

शुभ राशिफल: अल्प प्रयासों से ही नये कार्यों में सफलता मिलेगी। अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। नया व्यापार शुरू करने की सम्भावना बन रही है। दैनिक वेतनभोगियों की आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। भोग-विलास के संसाधनों पर धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की काफी प्रशंसा होगी। सप्ताह अन्त में धार्मिक स्थल पर जानें का प्लान बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन बेहद रोमांटिक रहने वाला है। सोमवार से गुरुवार तक के दिन शुभ रहेंगे।

अशुभ राशिफल: इस सप्ताह पुराने रोग दोबारा उठ सकते हैं। आपके ऊपर अचानक व्यय का भार बढ़ने की आशंका है। दूसरों की भावनाओं का अनादर न करें। बच्चों के साथ समय अवश्य बितायें। अनजानी वजहों से आपका मन विचलित हो सकता है। नकारात्मक लोगों की संगत से आपको बचना चाहिये। आपकी प्रतिष्ठा में आंच आ सकती है। बच्चों के व्यवहार से माता-पिता थोड़े क्षुब्ध हो सकते हैं। रविवार और शनिवार का दिन परेशानी युक्त रहेगा।

समाधान: प्रतिदिन चींटी को शक्कर खिलायें।

सिंह राशिफल | Leo Prediction
शुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत बनाये रखेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों को लेकर अनबन दूर होगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। व्यापार को लेकर चुनौतियाँ आसानी से दूर हो जायेंगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न रूप से पूर्ण होंगे। उच्च अधिकारियों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। प्रभावशाली लोगों से आपके सम्पर्क मजबूत होंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। युवाओं को नयी जॉब को लेकर सफलता मिल सकती है। सोमवार से बुधवार बहुत ही शुभ रहने वाला है।
अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। आपके ऊपर गलत आरोप लगाये जाने के योग बन रहे हैं। पढ़ाई में व्यवधान आ रहे हैं तो अधिकारियों की मदद लेना काफी अच्छा होगा। शनिवार को कामकाजी महिलाओं को अपनी सुरक्षा की चिन्ता हो सकती है। पार्टनर्स के साथ आपसी मतभेद बाहर निकल सकते हैं। इस सप्ताह फर्जी कॉल्स को लेकर सावधान रहें। साथ ही किसी की जमानत या गारंटी न लें। आप जिसका हित करेंगे वही आपको धोखा देगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे।
समाधान: भगवान कृष्ण को दूध और मिश्री का भोग अर्पित करें।

कन्या राशिफल | Virgo Prediction

शुभ राशिफल: विदेश में कारोबार कर रहे लोगों को बड़े व्यापारिक अनुबन्ध मिल सकते हैं। उच्च तकनीक को सीखने को लेकर तत्पर रहेंगे। गूढ़ साहित्य व क्लासिक सिनेमा के प्रति आकर्षित रहेंगे। आपके जीवनस्तर में सुधार होगा। पारिवारिक समस्याओं का हल निकलेगा। सप्ताहान्त आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत शुभ है। 1 सितम्बर के बाद अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। पूरा सप्ताह आपके लिये काफी शुभ रहने वाला है। पुराने दोस्तों से मुलाक़ात होगी। सप्ताह की उत्तरार्ध बहुत ही शुभ रहने वाला है।

अशुभ राशिफल: राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। तनाव और अवसाद से बचने के लिये मेडिटेशन करें। शारीरिक और मानसिक तनाव हावी हो सकता है। आपकी कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है। छोटी दूरी की यात्राओं के दौरान कुछ थकान महसूस करेंगे। रविवार और सोमवार को स्वास्थ्य समस्या होगी। पेट में इन्फेक्शन की समस्या होने के योग बन रहे हैं।

समाधान: मंगलवार को हनुमान जी के मन्दिर में राम नामी चोला व सिन्दूर अर्पित करें।

तुला राशिफल | Libra Prediction

शुभ राशिफल: शिक्षा सम्बन्धी रुकावटें दूर होंगी। बच्चे माता-पिता का आदर करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अपने घर पर पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। मंहगे सामान के शौकीन रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता मिल सकती है। विषम परिस्थितियों में आपका मनोबल और ऊँचा होगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति आपके झुकाव में वृद्धि होगी। पुराना उधार आपको वापस मिल सकता है। सोमवार के बाद आपका कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा।

अशुभ राशिफल: पुराने कानूनी मामले इस सप्ताह पुनः जागृत होने की आशंका बन रही है। चिड़चिड़ेपन की वजह से दाम्पत्य सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। लोग आपकी उदारता का अनुचित लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। जिससे तनाव और डिप्रेशन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बनते कार्यों में परेशानी आने की सम्भावना है। बुधवार को खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। गुरुवार को आपका मूड खराब रहेगा। इसीलिये किसी नये कार्य की शुरुआत गुरुवार को न करें।

समाधान: पक्षियों के लिये दाने और जल की व्यवस्था करें।

वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

शुभ राशिफल: आपकी दिनचर्या इस सप्ताह काफी अनुशासित रहने वाली है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावनात्मक मजबूती बढ़ेगी। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। सामाजिक सम्बन्धों को लेकर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। सरकारी जॉब कर रहे लोगों पर प्रसन्न रहेंगे। सप्ताह मध्य में परिजनों के साथ कहीं घूमने के उद्देश्य से यात्रा कर सकते हैं। लोग आपकी उदारता की प्रशंसा करेंगे। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय के लिये सप्ताह बहुत ही अच्छा है। मंगलवार और बुधवार काफी शुभ दिन सिद्ध होंगे।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने को लेकर असमंजस की स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। आपका मन गलत कार्यों की तरफ प्रवृत्त होगा। घुटनों में थकावट महसूस हो सकती है। किसी उलझे मामले में बुरी तरह से उलझ सकते हैं। इसीलिये आपको क्रोध के कारण मामलों को खींचने से बचना चाहिये। रिटेल कारोबार में कुछ परेशानियाँ उभरने के योग बन रहे हैं। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाही न करें। सप्ताहान्त में काम को लेकर कुछ तनाव बना रहेगा।

समाधान: शनिवार को तिल व गंगाजल और दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

धनु राशिफल | Sagittarius Prediction

शुभ राशिफल: यह सप्ताह वैवाहिक दृष्टिकोण से काफी उत्तम रहेगा। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। अपनी बातों और प्रवृत्ति से लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। व्यावसायिक काम बिना रुकावट के पूर्ण हो जायेंगे। अचानक से पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। लोन आदि को लेकर बाधायें दूर होंगी। सप्ताहान्त में जीवनसाथी के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे।

अशुभ राशिफल: सप्ताह का प्रथम दिन उदासीन हो सकता है। घर में आपका मन नहीं लगेगा। सम्बन्धियों के व्यवहार से आपको ठेस पहुँच सकती है। अपनी कार्यशैली में सुधार लाने का प्रयास करें। मेहनत न कर पाने के कारण मन में असन्तोष की भावना रहेगी। उच्च अधिकारियों से झूठ न बोलें वरना परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नजदीकी लोगों से धोखा मिल सकता है। थकान की वजह से सिरदर्द और माइग्रेन हो सकता है। मन में अज्ञात भय परेशान करता रहेगा।

समाधान: सप्तधान्य की रोटियाँ गाय को खिलायें।

मकर राशिफल | Capricorn Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत काफी अच्छी रहने वाली है। नौकरीपेशा जातक एक यात्रा पर जा सकते हैं। नया वाहन खरीदने विचार बना सकते हैं। धर्म कार्य में अभिरुचि बढ़ेगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापारिक डील से आपको लाभ मिलेगा। मन सृजनात्मक कार्यों में लगा रहेगा। व्यापार में अपेक्षित सफलता मिलने की प्रबल सम्भावना है। सामाजिक जीवन में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का माहौल सुकून भरा रहेगा।

अशुभ राशिफल: आपके व्यवहार से किसी वरिष्ठ व्यक्ति के आत्मसम्मान को ठेस न पहुँचे। विवादों को शान्तिपूर्वक निपटने का प्रयास करें। आपको अकेलापन महसूस हो रहा है। परिस्थितियों से भागने का प्रयास न करें। कार्यक्षेत्र में एकाधिकार जताने की कोशिश करना उचित नहीं है। मंगलवार को नसों में दर्द और खिंचाव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। अचल सम्पत्ति की खरीदी के दौरान सावधानी रखें। सोमवार और शनिवार का दिन कमजोर रहेगा।

समाधान: गाय को गुड़ और रोटी खिलायें।

कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

शुभ राशिफल: राजनीतिक लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। अपनी क्षमताओं का कुशल उपयोग कर पायेंगे। शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी सिद्ध होगा। पिता समान व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। शिक्षा में आप धन खर्च कर सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में काफी सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। जिसके कारण निजी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। सामाजिक गतिविधियों में आप योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में आपको लेकर काफी चर्चायें होंगी। जीवनसाथी की नजरों में आपके प्रति सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह मध्य विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। सप्ताहान्त में प्रेमी जन को कुछ उपहार भेंट कर सकते हैं।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत कुछ नकारात्मक रहेगी। माता-पिता किशोरावस्था वाले लड़के-लड़कियों के आचरण और संगत को लेकर थोड़े सतर्क रहें। बच्चों को अच्छी शिक्षा दें और उन्हें उनके लक्ष्यों के प्रति आगे बढ़ने की प्रेरणा दें। वित्तीय लेनदेन में गड़बड़ियाँ हो सकती हैं। महत्वपूर्ण डील अचानक रद्द हो सकती है। किसी के बहकावे में आकर कोई तात्कालिक राय न बनायें। आप काल्पनिक विचारों में खोये रह सकते हैं। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके बारे में लोग गलत धारणा बनायें।

समाधान: भगवान शिव को एकादश बेलपत्र अर्पित करें।

मीन राशिफल | Pisces Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत आर्थिक मामलों के लिये अनुकूल है। बैंकिंग और फाइनेंस सम्बन्धी कार्यों में उत्तम लाभ प्राप्त होगा। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में मनोवांछित स्थानान्तरण मिलने की सम्भावना बन रही है। आपके जीवनस्तर में बढ़ोत्तरी होगी। प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिल सकती है। पैतृक व्यवसाय में बड़ों की सलाह लेना लाभकारी होगा। विदेश यात्राओं के लिये ये सप्ताह काफी अच्छा है। प्रेमी जन के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। बुधवार और गुरुवार विशेष शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: वित्तीय लेन-देन में कुछ गड़बड़ियाँ सामने आयेंगी। दूसरों की बातों पर तुरन्त विश्वास न करें। विवादों में उलझने के बजाय उसे शान्ति से सुलझाने का प्रयास करें। ऐसे लोगों से सावधान रहें जो आपको भड़का रहें हैं। धैर्य रखेंगे तो परिस्थितियाँ धीरे-धीरे सामान्य हो जायेंगी। पुरानी नकारात्मक बातें एकदम से उभर के सामने आ सकती हैं। जिन लोगों का मोटापा बढ़ा हुआ है उन्हें अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिये। योग और व्यायाम को अपनी जीवनशैली का हिस्सा अवश्य बनायें। मंगलवार और शनिवार खराब दिन रहेगा।

समाधान: नित्य हनुमान चालीसा का श्रीराम स्तुति अवश्य करें।


ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।


*~ वैदिक पंचांग दैनिक राशिफल के साथ ~* दिनांक - 30 दिसम्बर 2025🌻
*~ वैदिक पंचांग दैनिक राशिफल के साथ ~* दिनांक - 30 दिसम्बर 2025🌻
2025-12-30


🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
*आप लोग चैनल को फॉलो जरूर कर लें और अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को भी फॉलो करा दें जिससे हमारी सारी अपडेट आपको हमेशा मिलती रहे*
 🌤️  *दिनांक - 30 दिसम्बर 2025*
🌤️ *दिन - मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2082*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन* 
🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 
🌤️ *मास - पौष*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - दशमी  सुबह 07:50 तक तत्पश्चात एकादशी*
🌤️ *नक्षत्र - भरणी 31 दिसंबर रात्रि 03:58  तक तत्पश्चात कृत्तिका*
🌤️ *योग - सिद्ध 31 दिसंबर रात्रि 01:02 तक तत्पश्चात साध्य*
🌤️ *राहुकाल - शाम 03:24 से शाम 04:46 तक*
🌤️ *सूर्योदय - 07:16*
🌤️ *सूर्यास्त -  06:05*
👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - पुत्रदा एकादशी,(स्मार्त), एकादशी क्षय तिथि*
💥 *विशेष - 
             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞
🌷 *पुत्रदा एकादशी* 🌷
➡️ *30 दिसम्बर 2025 मंगलवार को सुबह 07:50 से 31 दिसम्बर प्रातः 05:00 तक एकदशी है।*
💥 *विशेष - 30 दिसम्बर 2025 मंगलवार को पुत्रदा एकादशी (स्मार्त) एवं 31 दिसम्बर 2025 बुधवार को पुत्रदा एकादशी (भागवत)*
👉🏻 *31 दिसम्बर 2025 बुधवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे।*
🙏🏻 *निर्णयसिन्धु के प्रथम परिच्छेद में एकादशी के निर्णय में 18 भेद कहे गये हैं l*
🙏🏻 *कालहेमाद्रि में मार्कण्डेयजी ने कहा है – जब बहुत वाक्य के विरोध से यदि संदेह हो जाय तो एकादशी का उपवास द्वादशी को ग्रहण करे और त्रयोदशी में पारणा करे ।*
🙏🏻 *पद्म पुराण में आता है कि एकादशी व्रत के निर्णय में सब विवादों में द्वादशी को उपवास तथा त्रयोदशी में पारणा करे ।*
💥 *विशेष ~ अतः इस बार भी शास्त्र अनुसार 31 दिसम्बर को उपवास करें*।
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *भक्ति बढाने हेतु* 🌷
👉🏻 *जिसको अपनी भक्ति बढानी है .... भगवद्‍गीता का १२वाँ अध्याय पढ़के, भगवद्‍गीता हाथ में ही रखकर भगवान को प्रार्थना करे: "हे भगवान! भगवद्‍गीता का १२वाँ अध्याय भक्तियोग नामक अध्याय है। जिसका मैंने आज पाठ किया है। ऐसी कृपा करना प्रभु कि मेरी भक्ति बढ़ जाये। बस मेरी भक्ति बढ़ जाये दाता !! " दिल से प्रार्थना करोगे न तो सचमुच भगवान के वचन गीता में हैं। और १२वें अध्याय को भक्तियोग नामक अध्याय कहते हैं। वो पाठ करके प्रार्थना की तो भगवान की, गुरु की कृपा क्यों नहीं बरसेगी!! भक्ति बढ़ेगी और वो ही भक्ति सब सुखों की खान है।*
🙏🏻
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 30 दिसंबर
 
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
 
आपके लिए खास 
 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,

 
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
 
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

कारोबार: नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।
 
परिवार: दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। 

 
यात्रा योग: महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।



🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
🌹आज का राशिफल 🌹
*दिनांक : 30 दिसम्बर 2025*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप ज्यादा मेहनत करने के मूड में नहीं रहेंगे परन्तु पुराने कार्यो अथवा कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बनाने में काफी परिश्रम करना पड़ेगा। मन में यात्रा के विचार दुविधा में डालेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी की लापरवाही के कारण नोंकझोंक हो सकती है।  धन के अपव्यय करने से बाद में परेशानी उठानी पड़ेगी। लोग आज स्वार्थ सिद्धि के कारण आपकी गलतियों को भी नजर अंदाज करेंगे। धन लाभ होते होते किसी विघ्न आने से टल सकता है। परिवारक उलझने प्रयास करने पर भी यथावत रहेंगी। जल्दबाजी में किया गया कार्य बिगड़ सकता है धैर्य रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपका आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा आज प्रातः काल में किसी परिजन से तकरार होने के कारण दिन भर मन खिन्न रहेगा। आलस्य एवं शिथिलता के कारण कार्य के प्रति उत्साह नहीं रहेगा। किसी अरिष्ट की चिंता सताएगी। शेयर सट्टे में भारी हानि के योग है अनुभवी की सलाह लेकर ही निवेश करें। उधारी वाले व्यवहार परेशान करेंगे। संध्या के समय स्थिति में सुधार आने से  कुछ राहत मिलेगी। किसी महिला के द्वारा भाग्योदय होगा। दिन भर की क्रियाएं शुभ फल देने लगेंगी। धर्म-कर्म के गूढ़ रहस्यों को।जानने का सौभाग्य मिलेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज दिन भर शारीरिक रूप से चुस्त बने रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। किसी स्वजन के सहयोग से कर्ज से मुक्ति मिलेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग है। संतान से सुख-सहयोग मिलेगा। फिर भी सरकार विरोधी अथवा अनैतिक क्रियाओं से दूरी बना कर रहें विरोधी आपकी गलती खोजने के लिए आतुर रहेंगे। आय-व्यय में संतुलन नहीं रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय नौकरी में मनचाही उन्नति मिलने से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। आज आपके विचारो से सभी प्रभावित रहेंगे। दलाली के व्यवसाय में निवेश से विशेष लाभ की सम्भवना है। आपके सभी कार्य सहजता से पूर्ण होंगे जिससे उत्साह बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। संध्या का समय सगे-सम्बंधियों और मित्रों के साथ सुख में व्यतीत होगा। परन्तु लापरवाही अथवा व्यवहारिकता की कमी के कारण संबंदो में खटास आ सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज के दिन का अधिकांश समय आराम से व्यतीत होगा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में योगदान देने से यश एवं सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने पराक्रम से बिगड़े कार्यो को बना लेंगे प्रतिस्पर्धी नतमस्तक होंगे। धन लाभ संतोषजनक रहेगा।जायदाद एवं कानूनी कार्यो को जल्दबाजी में ना करे नुक्सान उठाना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन की जटिलताएं हल होंगी संतान की प्रगति से हर्ष होगा। महिला मित्रो से ज्यादा निकटता के कारण परेशानी हो सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा फिर भी सेहत की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है। पेट सम्बंधित समस्या बड़ा रूप ना ले इसका ध्यान रखे। कार्य क्षेत्र पर अधिकांश समय उबन में बीतेगा। पहले से व्यवस्था ना बनाने का नुकसान उठाना पड़ेगा। व्यवसाय में निवेश एवं जोखिम के कार्य हाथ में लेना हानिकर रहेगा। आलस्य के कारण कार्य करने में उत्साह नहीं होगा। कारोबारी कार्य से यात्रा के योग है। अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। पारिवारिक मामलो को ज्यादा महत्त्व नहीं देने पर मनमुटाव हो सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य का आरंभ समय अनुकूल रहने पर भी आज ना करें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट से हर्ष एवं लाभ होगा। स्त्री एवं संतान के ऊपर खर्च करेंगे दाम्पत्य का पूर्ण सुख मिलेगा। आडंबर के पीछे आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे जिसके कारण बाद में समस्या बन सकती है। दुर्व्यसनों के कारण परिवार का वातावरण ख़राब न हो इसका ध्यान रखें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन शुभ रहेगा। आज कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। सहकर्मियों एवं अधिकारियो का अपेक्षित व्यवहार मिलने से आशानुकूल लाभ अर्जित करेंगे। पुरानी देनदारी से परेशानी भी हो सकती है। विरोधीयो का षड्यंत्र असफल होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे। स्त्री संतान का सहयोग मिलेगा। सुख के साधनों में वृद्धि करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा फिर भी इसका दैनिक कार्यो पर असर नहीं पड़ेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन सामान्यतः शुभ ही रहेगा। सेहत छोटी मोटी तकलीफों को छोड़ अनुकूल बनी रहेगी। अधिकारियो के आपके प्रति विश्वास एवं लक्ष्य के प्रति दृढ इच्छाशक्ति से कार्य करने पर मनचाही सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों से किसी कारण मतभेद भी रहेंगे।  किसी अप्रत्याशित सुख मिलने से परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आवश्यक काम से यात्रा हो सकती है। अत्याधिक काम वासना के कारण सम्मान हानि की सम्भवना है। विदेश सम्बंधित मामलो में शुभ समाचार मिलेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन क्रोध अथवा अहम् की भावना बने बनाये कार्यो पर पानी फेर सकती है इसलिए ख़ास कर व्यावसायिक एव सामाजिक क्षेत्र पर विवेक पूर्ण व्यवहार रखे। कार्यो में प्रारंभिक विलम्ब या असफलता से घबराए नही प्रयास जारी रखें सफलता अवश्य मिलेगी। आज स्त्री पक्ष से झगड़ा होने की संभावना है परन्तु काम के समय यही साथ देगी इस बात को ध्यान में रखकर चलें। दोपहर के बाद मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिल जाएगा। सन्तानो अथवा भाई बंधुओ से किसी भी प्रकार के सहयोग की उम्मीद बेकार है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके अनुकूल बीतेगा। प्रातः काल से ही हर परिस्थिति पर आपकी पकड़ रहेगी। बड़ो के मार्गदर्शन से व्यवसाय एवं पैतृक सम्बंधित लगभग सभी समस्याओं का समाधान होने से आय के नविन स्त्रोत्र बनेंगे। सरकारी कार्य भी थोड़े परिश्रम के बाद बन जाएंगे। पुराने अटके धन की प्राप्ति होगी। सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा। आकस्मिक छोटी यात्रा के योग है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घरेलु वस्तु एवं संतानों के ऊपर खर्च करेंगे। धन की अपेक्षा आज संबंधो को महत्त्व दें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपको प्रारब्ध अनुसार जितना मिले उसी में संतोष कर लेंगे। परन्तु फिर भी अंदरूनी तौर पर मन में कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी। कुंवारे जातको को योग्य जीवन साथी मिलने की सम्भवना रहेगी। परिजनों के साथ खरीददारी करेंगे। दैनिक रोजगार में आज अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। खर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। सरकारी कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यसन एवं फिजूल खर्ची से बचें। किसी को मन की बात ना बताएं ना ही किसी के ज्यादा निकट रहें।
*यह ग्रुप एक प्रेरणा स्रोत और जिंदगी जीने के नजरिया को जाहिर करता है इस ग्रुप में हर रोज धार्मिक, प्रेरणादायक कहानियां और आत्मविश्वास से जुड़ी गाथा भेजी जाती है कृपया इस ग्रुप को लिंक से जॉइन करें*🚩
*💐आप सभी अपने दोस्तों को जोड़ने के लिए भी इस लिंक को शेयर कर सकते है!!👇*
*अतः समूह के सभी सदस्यों से मेरा अनुरोध है कि  क्रप्या एक ही ग्रुप में बने रहे सभी ग्रुप में एक जैसी ही पोस्ट भेजी जाती हैं 🙏*
Message Astro Bhagyaraj Gupt on WhatsApp. +91-9115651234 
*राम रक्षा स्तोत्र मंत्र*
*राम रामेति रामेति, रमे रामे मनोरमे । सहस्त्रनाम ततुल्यं रामनाम वरानने ।।*
*सदैव प्रसन्न रहिये!!*
*जो प्राप्त है-पर्याप्त है!!*


Know About Your Future

*Our Team is available 6 days a week. Sunday - Only Via Appointment

100% SECURE PAYMENT

100% secure payment
SSL
AstroSage verified astrologer
Visa & Master card
phonepe