x
 
  • 3 Jul – कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी (आषाढ़, कृष्ण चतुर्थी), शुक्रवार, 6 Jul – कालाष्टमी एवं मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (आषाढ़, कृष्ण अष्टमी), सोमवार, 10 Jul – मासिक कार्तिगाई एवं योगिनी एकादशी (आषाढ़, कृष्ण एकादशी), शुक्रवार, 11 Jul – कृष्ण रामलक्ष्मण द्वादशी / गौण-वैष्णव योगिनी एकादशी, शनिवार, 12 Jul – रोहिणी व्रत, रवि प्रदोष व्रत एवं मासिक शिवरात्रि, रविवार, 14 Jul – दर्श अमावस्या, आषाढ़ अमावस्या एवं अन्वाधान, मंगलवार, 15 Jul – आषाढ़ नवरात्रि प्रारम्भ, चंद्र दर्शन एवं इष्टि, बुधवार, 16 Jul – जगन्नाथ रथयात्रा एवं कर्क संक्रांति, गुरुवार, 17 Jul – अनिरुद्ध चतुर्थी, शुक्रवार, 19 Jul – स्कन्द षष्ठी, रविवार, 20 Jul – आषाढ़ अष्टाह्निका विधान प्रारम्भ (जैन परंपरा), सोमवार, 21 Jul – पार्वती जयंती एवं मासिक दुर्गाष्टमी, मंगलवार, 22 Jul – भड़ली नवमी, बुधवार, 24 Jul – आशा दशमी व्रत एवं रैवत मन्वादि, शुक्रवार, 25 Jul – देवशयनी एकादशी, वासुदेव द्वादशी एवं गौरी व्रत प्रारम्भ, शनिवार, 26 Jul – रवि प्रदोष व्रत, रविवार, 27 Jul – जयापार्वती व्रत प्रारम्भ, सोमवार, 28 Jul – कोकिला व्रत एवं आषाढ़ चौमासी चौदस (जैन परंपरा), मंगलवार, 29 Jul – गुरु पूर्णिमा, व्यास पूजा, गौरी व्रत समाप्त, दक्षिणामूर्ति जयंती एवं आषाढ़ पूर्णिमा, बुधवार, 30 Jul – श्रावण मास प्रारम्भ (उत्तर भारत), गुरुवार.
icon not foundWhy Choose Us

Welcome to Astro Bhagyaraj Gupt

We are the first astrologer who make such horoscopes on this planet Are you looking for the  Beststrologers.online  Your Search End Here....Unlock Your Destiny with Astro Bhagyaraj Gupt: The Best Astrologer in IndiaAt Vedic Astrologer Online, we take pride in offering unparalleled astrological services to guide youthrough life’s most challenging moments. Astro Bhagyaraj Gupt, our renowned expert, specializesin Vedic Astrology, Numerology, Vastu, Palmistry, and Medical Astro...

Read More Read More
Astrologer Bhagyraj
Monthly Prediction / मासिक राशिफल

July 1, 2026

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी के अनुसार आपका मास कैसा रहेगा

 

जुलाई 2026 राशिफल | July Month Prediction


मेष राशिफल | Aries Prediction

इस महीने आपको परिवार से काफी खुशी मिलेगी। नये विचारों के सम्पर्क में आयेंगे। यात्रा सफलता प्रदायक रहेगी। बिजनेस में अच्छे आइडियाज सामने आयेंगे। परिवार और बच्चों के साथ बेहतरीन समय बितायेंगे। आध्यात्मिक क्रियाकलापों में रुचि लेंगे। माह की शुरुआत से ही आपकी कला और संगीत की अभिरुचियों में वृद्धि होगी। शुक्र के प्रभाव के कारण अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में कामुक भावना तीव्र रहेगी। यह माह कलाकारों के लिये बहुत अच्छा रहेगा। महीने का पहला, दूसरा और चौथा सप्ताह शुभ रहेगा।राशि शुभ दिनाँक2,4,5,14,21,23,29,31


बिना महत्त्वपूर्ण तैयारी के निर्णय लेना नुकसानदेह हो सकता है। सिरदर्द की समस्या रहेगी। अपने मन में नकारात्मक विचारों को न आने दें। वाहन तीव्र गति से चलाने से बचें। चुगलखोर लोग आपके बारे में नकारात्मक बातें फैला सकते हैं। भोग-विलास के संसाधनों में धन खर्च करेंगे। महीने का उत्तरार्ध आपके लिये अच्छा नहीं रहेगा। वक्री शनि के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। विरोधियों के साथ आपको समय बिताना पड़ सकता है। मंगल के प्रभाव से आपकी वाणी में उग्रता उत्पन्न हो सकती है।राशि प्रतिकूल दिनाँक6,7,15,16,24,25


वृषभ राशिफल | Taurus Prediction 

इस माह परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। बैंक से लोन मिलने में आसानी होगी। पिछले माह की अनेक समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। परिस्थितियाँ आपके लिये अनुकूल रहने वाली हैं। दूसरे सप्ताह के दौरान शुक्र के गोचर परिवर्तन के प्रभाव से नये घर में शिफ्ट हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। महत्त्वपूर्ण कार्यों को आरम्भ करने के लिये समय उचित है। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी। घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा। दूसरा और अन्तिम सप्ताह शुभ रहेगा।

राशि शुभ दिनाँक

5,11,12,15,21,25,29


करियर में परिवर्तन के अवसर मिलेंगे। बच्चों की प्रगति पर गर्व होगा। विद्यार्थियों के लिये यह महीना कुछ कमजोर हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम नहीं रहेगा। मौसमी बीमारियों को लेकर कुछ सतर्क रहना आवश्यक है। बुजुर्ग लोगों को किसी तरह की सर्जरी का भी सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ भिड़ने से बचें। बॉस आपको कई जगह टोकने की कोशिश करेंगे, जिसको लेकर आप नाराज भी हो सकते हैं। फाइनेन्स सम्बन्धी कार्यों को सावधानीपूर्वक करें।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,8,9,17,19,26,27


मिथुन राशिफल | Gemini Prediction

इस मास आप आत्मबल में वृद्धि महसूस करेंगे। आपकी धार्मिक आस्था मजबूत होगी। सूर्य के राशि में होने से सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। महीने की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन की सम्भावनायें बनेंगी। व्यर्थ के वाद-विवादों में समय बर्बाद न करें। दाम्पत्य जीवन में उथल-पुथल की परिस्थितियाँ निर्मित हो सकती हैं। सन्तान की शिक्षा को लेकर कुछ महत्त्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

राशि शुभ दिनाँक

1,7,9,14,19,24,27


इस माह लम्बी दूरी की यात्राओं पर जाने से बचें। पिता के साथ विचार न मिलने से कुछ बहस की स्थिति बन सकती है। माह के अन्तिम सप्ताह के दौरान द्वादशस्थ मंगल पर शनि की दृष्टि हृदय रोगियों के लिये चिन्ता का कारण बन सकती है। उच्च पदाधिकारियों के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। मित्र आपसे किसी कारण नाराज भी हो सकते हैं। प्रेमी जोड़ों को परिवार से कुछ अनबन झेलनी पड़ सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। सम्पत्ति के मामलों में जल्दबाजी दिखाना इस माह में उचित नहीं है।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

2,3,10,11,15,20,29


कर्क राशिफल | Cancer Prediction

इस माह आपको आय के नये अवसर मिलेंगे। आपके जीवन में सुख-शान्ति का वास रहेगा। उच्चपद पर आसीन लोगों से मनमुटाव हो सकता है। महीने की शुरुआत में गुरु पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। अपनी कुशल वाक् शैली के कारण लोगों को प्रभावित करेंगे। विरोधी वर्ग इस माह आप पर हावी हो सकता है। परिजनों और मित्रों से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन में प्रेम और समर्पण बढ़ेगा। मंगल की शुभ स्थिति के कारण कारोबार में शानदार प्रगति होगी। रुके हुये कार्यों में गति आयेगी। महीने का उत्तरार्ध आपको कोई शुभ सूचना दे सकता है।

राशि शुभ दिनाँक

2,9,11,16,20,28,29


गुरु या शिक्षक के आदेश की अवहेलना न करें। डायबिटीज के रोगियों को अपने खान-पान और जीवनचर्या में नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। बुरी संगत से दूर रहना आपके लिये बेहतर होगा। अति आत्मविश्वास से आपको नुकसान पहुँच सकता है। इस राशि की महिलाओं के लिये यह महीना शुभ नहीं रहेगा। बड़े भाई-बहनों की सेहत को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रहेगी।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

4,5,13,18,23,31


सिंह राशिफल | Leo Prediction

जीवनसाथी के व्यवहार से कुछ दुःखी हो सकते हैं। आपको अपनी बुद्धिमत्ता से ही उलझे हुये मामलों को हल करना पड़ेगा। इस महीने आज अनेक प्रकार की मानसिक चुनौतियों से स्वयं को निकालने में सफल रहेंगे। धन के उधार लेन-देन से दूरी बनाकर रखना उचित होगा। आपका आत्मविश्वास काफी अच्छा रहेगा। आर्थिक निवेश लाभकारी सिद्ध होंगे। आपकी पहचान एक अच्छे सलाहकार के रूप में बन सकती है। आप भविष्योन्मुख होकर काम करेंगे।

राशि शुभ दिनाँक

3,5,12,14,17,23,30


सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को इस महीने के मध्य में अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु आपके विरुद्ध मोर्चा खोल सकते हैं। स्वास्थ्य आमतौर पर अच्छा ही रहेगा। फिर भी मन अनेक प्रकार की शंकाओं से घिरा हुआ रहेगा। महीने के अन्तिम में कोई लाभदायक सौदा मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेमी-युगल विवाह का फैसला लेने से पहले अपने घरवालों का विश्वासमत अवश्य लें। पिता की सेहत को लेकर कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

2,7,9,15,20,25,29


कन्या राशिफल | Virgo Prediction

यह महीना व्यवसाय के दृष्टिकोण से पूरी तरह से आपके पक्ष में रहने वाला है। इष्ट मित्रों से मुलाकात होगी। परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों का पूर्ण समर्थन प्राप्त होगा। प्रेमीजन को कोई उपहार दे सकते हैं। विवाह सम्बन्धों की परेशानियों को सुलझा पायेंगे। बच्चों की पढ़ाई में उत्तम सफलता मिल सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिये महीना फायदेमन्द रहेगा। यदि स्वयं का घर खरीदना चाह रहे हैं, तो इस महीने आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।

राशि शुभ दिनाँक

5,7,12,14,20,24,31


आँखों के रोगों में तकलीफ बढ़ सकती है। पिता की बातों का अनुसरण करना आपके लिये बेहतर होगा। लेकिन उनकी बातें आपको काफी चुभ सकती हैं। कानूनी मामले उलझ सकते हैं। कृषि कार्य से जुड़े लोगों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। विदेशी भूमि में कुछ परेशानियाँ होती रहेंगी। महीने के चौथे और पाँचवें सप्ताह के दौरान महत्त्वपूर्ण विषयों को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति रहेगी।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,4,9,17,18,22,27,29


तुला राशिफल | Libra Prediction

परिजनों के व्यवहार में प्रेम और अपनापन रहेगा। नौकरी में आ रही समस्याओं का समाधान होगा। इन्टरव्यू में उत्तम सफलता मिलने की सम्भावना है। अपनी प्रतिभा और वाक् चातुर्य से लोगों का मन मोह लेंगे। कारोबार में शानदार सफलता मिलेगी। पुराने अनुबन्धों को लेकर थोड़ी चिन्ता भी हो सकती है। जरूरतमन्दों की मदद करेंगे। दाम्पत्य जीवन में विश्वास की कुछ कमी हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिन्ता रहेगी। अपनी परियोजनाओं में पूरी तरह सफल होंगे। बॉस का व्यवहार अपेक्षानुसार अच्छा नहीं होगा।

राशि शुभ दिनाँक

1,7,9,14,16,18,23,27


लापरवाही भरे खानपान और अनियमित जीवनशैली के कारण पाचन खराब हो सकता है। कानूनी मामलों में अड़चने आ सकती हैं। बैंककर्मियों के लिये महीना विशेष तौर पर शुभ रहेगा। उच्चशिक्षा के लिये प्रयास करें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुट जाना चाहिये। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये महीना इतना आसान नहीं है। महीने के अन्त में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जुलाई 20 के उपरान्त व्यवसाय में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

2,10,11,13,20,29


वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक प्रशंसा मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। महत्त्वपूर्ण सामानों की खरीदारी कर सकते हैं। आय की स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। परिवार का व्यवहार बहुत ही अच्छा रहेगा। जुलाई 16 को सूर्य के गोचर में परिवर्तन के बाद सरकारी नौकरी वाले जातकों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। नयी जिम्मेदारी मिलने से प्रसन्न और सन्तुष्ट रहेंगे। पैतृक सम्पत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। बच्चों को लेकर आप प्रसन्न रहेंगे।

राशि शुभ दिनाँक

7,9,12,15,16,18,25,30


महीना उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। यद्यपि आपको भाग्य का साथ मिलेगा, किन्तु मेहनत फिर भी करनी ही पड़ेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। जीवनसाथी के व्यवहार पर क्षुब्ध हो सकते हैं। प्रेम-सम्बन्धों में दिखावा अधिक रहेगा। सहकर्मियों के व्यवहार में आत्मीयता अनुपस्थित रहेगी। सन्तान के भविष्य को लेकर चिन्तित हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में विश्वास की कमी न पनपने दें।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

4,13,14,22,23,26,31


धनु राशिफल | Sagittarius Prediction 

परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। विदेश से नौकरी के ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन करने की सोच रहे हैं, तो इस महीने में आपको सफलता मिल सकती है। जुलाई 16 के बाद कारोबार में प्रगति होने के योग बन रहे हैं। परिश्रम का अच्छा परिणाम मिलेगा। आर्थिक वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आपको थोड़ा सम्भलकर रहने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा लोगों पर दबाव कम रहेगा। लोन वगैरह को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। अनुसन्धानात्मक प्रवृत्ति जागृत होगी।

राशि शुभ दिनाँक

1,4,11,13,19,21,28


पाचन में खराबी और इन्फेक्शन के कारण स्वास्थ्य नरम-गरम हो सकता है। पित्त के रोग बढ़ सकते हैं। विपरीत लिङ्ग को लेकर अत्यधिक आसक्ति के कारण दाम्पत्य सुख में कुछ कमी आ सकती है। मार्केटिंग और मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों के लिये महीना अत्यन्त शुभ रहेगा। पड़ोसियों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। काम अधिक होने के कारण शरीर में थकान और आलस्य की अधिकता रहेगी। विरोधी पक्ष की सक्रियता कम होगी। भावुक होकर किसी के विषय में राय न बनायें। अजनबी लोगों से धोखा मिल सकता है।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

3,6,8,15,16,18,24,25


मकर राशिफल | Capricorn Prediction

महीने की शुरुआत में स्वयं पर विश्वास की कमी रहेगी। किसी बुजुर्ग से आपको मार्गदर्शन मिलेगा। रचनात्मक कौशल में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपका कारोबार काफी अच्छा रहेगा। भाई-बहनों से आप प्रसन्न रहेंगे। नये काम बनने से मन प्रसन्न रहेगा। विनिर्माण कार्य से सम्बन्धित कार्यों में गति आयेगी। आप बहुत से लोगों की मदद करेंगे। व्यवसाय में नये समझौते हो सकते हैं।

राशि शुभ दिनाँक

2,6,7,14,16,20,24,25,29


इस माह प्रेमीजन के व्यवहार को लेकर मन उदास रहेगा। अपनी वाणी में विनम्रता रखने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में किसी स्त्री के कारण आपके बिगड़े हुये काम बन सकते हैं। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। स्त्री जातकों को कम तनाव करने और दिनचर्या सन्तुलित रखने की अवश्यकता है। खर्चों में कुछ बढ़ोत्तरी हो सकती है। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। अचानक से कोई रुका हुआ कार्य बनने से खुशी मिलेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,5,9,18,27,31


कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। कोई पुरानी घटना पुनः सामने प्रकट हो सकती है। धन को लेकर समस्या होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ अपेक्षित रूप से नहीं होगा। आध्यात्मिक भाव से युक्त रहेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। विषम परिस्थितियों का सामना मजबूती से करेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा चलेगी। शत्रु पक्ष सक्रिय हो सकता है। जीवनसाथी के साथ और सहयोग से आह्लादित रहेंगे। प्रेम जीवन का पर्याप्त आनन्द उठायेंगे। घर के इन्टीरियर में कुछ बदलाव करा सकते हैं।

राशि शुभ दिनाँक

1,5,8,17,25,27,28,31


सामाजिक स्थिति को लेकर ऊहापोह की स्थिति उत्पन्न होगी। जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। पार्टनरशिप को लेकर लाभ मिलेगा। घर-परिवार और माता-पिता को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। वाहन में गड़बड़ी आ सकती है। मुँह में छाले हो सकते हैं। झूठ बोलने से बचें। हृदय रोगियों की सेहत में खराबी आ सकती है। शरीर में खुजली की समस्या आ सकती है। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। विदेश में जॉब कर रहे लोगों को समस्या हो सकती है।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

2,3,6,11,15,20,29


मीन राशिफल | Pisces Prediction

यह माह अभिनव तकनीक, जैसे IT और AI के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये अत्यन्त शुभ रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी खासी प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र की उठापटक कम होगी। अनावश्यक धन बर्बाद हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को महत्त्व दें। रिशतेदारों की मदद करनी पड़ेगी। समय और परिस्थिति के अनुसार सटीक फैसले ले पायेंगे। विरोधियों के साथ कोई डील कर सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सन्तान की प्रगति से प्रफुल्लित रहेंगे। प्रेमीजन के साथ मधुर पल व्यतीत करेंगे।

राशि शुभ दिनाँक

1,3,7,11,17,18,20,27,29


नये सम्पर्कों का विशेष लाभ नहीं उठा पायेंगे। इस मास लम्बी दूरी की यात्रा अनुकूल नहीं रहेगी। लीवर और किडनी के रोगियों की सेहत खराब हो सकती है। वित्तीय मामलों में समझदारीपूर्वक निवेश करना चाहिये। स्वयं पर विश्वास रखें और कार्य करें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। माताजी की बातों की अवहेलना न करें। महीने के अन्त में दाम्पत्य जीवन में कुछ कलह की सम्भावना रहेगी।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

5,6,13,16,22,23,31

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।

 

Weekly Prediction / साप्ताहिक राशिफल

June 28, 2026

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा


रविवार, 28 जून - शनिवार, 04 जुलाई, 2026




 मेष राशिफल | Aries Prediction                                                                                                   

शुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में आपके काम की अत्यधिक प्रशंसा होगी। सप्ताह के अन्त में धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन बेहद रोमान्टिक रहने वाला है। अल्प प्रयासों से ही नये कार्यों में सफलता मिलने की सम्भावना बन रही है। इस सप्ताह आप अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। दैनिक वेतनभोगियों अथवा श्रम से जुड़े कामगारों की आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। भोग-विलास के संसाधनों पर धन खर्च कर सकते हैं। बुधवार से शनिवार तक के दिन शुभ रहेंगे।

अशुभ राशिफल: सप्ताह का शुरुआती भाग अनेक कारणों से आपको परेशान कर सकता है। इस सप्ताह आपके ऊपर अचानक व्यय का भार बढ़ने की आशंका है। दूसरों की भावनाओं का अनादर न करें। बच्चों को लेकर कुछ चिन्ता हो सकती है। अनजानी वजहों से आपका मन विचलित हो सकता है। नकारात्मक लोगों की संगत से बचें। रविवार और मंगलवार का दिन परेशानी भरा रहेगा।

समाधान: प्रतिदिन पीपल के पेड़ के नीचे शक्कर डालें।


वृषभ राशिफल | Taurus Prediction

                     शुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत बनाये रखेंगे। व्यापार को लेकर चुनौतियाँ आसानी से दूर हो जायेंगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न रूप से पूर्ण होंगे। उच्च अधिकारियों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। प्रभावशाली लोगों से आपके सम्पर्क मजबूत होंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। युवाओं को नयी जॉब को लेकर सफलता मिल सकती है। दाम्पत्य सम्बन्धों को लेकर अनबन दूर होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। रविवार और शुक्रवार का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। आपके ऊपर गलत आरोप लगाये जा सकते हैं। यदि आपके कार्य में व्यवधान आ रहे हैं तो अधिकारियों की मदद लेना काफी अच्छा होगा। पार्टनर्स के साथ आपसी मतभेद बाहर निकल सकते हैं। आप जिसका हित करेंगे, वही आपको धोखा देगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। कामकाजी महिलाओं को अपनी सुरक्षा की चिन्ता हो सकती है।

समाधान: भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें।



मिथुन राशिफल | Gemini Prediction
                    शुभ राशिफल: विदेश में कारोबार कर रहे लोगों को बड़े व्यापारिक अनुबन्ध मिल सकते हैं। उच्च तकनीक को सीखने को लेकर तत्पर रहेंगे। गूढ़ साहित्य एवं सिनेमा के प्रति आकर्षित रहेंगे। आपके जीवनस्तर की गुणवत्ता में सुधार होगा। पारिवारिक समस्याओं का हल मिलेगा। जुलाई 1 के उपरान्त अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। पूरा सप्ताह आपके लिये अत्यधिक शुभ रहने वाला है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। सोमवार और मंगलवार को नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।

अशुभ राशिफल: इस सप्ताह आपकी कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है। छोटी दूरी की यात्राओं के दौरान कुछ थकान महसूस करेंगे। राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। तनाव और अवसाद से बचने के लिये मेडिटेशन करें। शारीरिक और मानसिक तनाव हावी हो सकता है। पेट में इन्फेक्शन की समस्या होने के योग बन रहे हैं। रविवार और गुरुवार को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

समाधान: मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी के मन्दिर में राम नामी चोला एवं सिन्दूर अर्पित करें।


कर्क राशिफल | Cancer Prediction
शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अपने घर पर पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। महँगे सामान के शौकीन रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता मिल सकती है। विषम परिस्थितियों में आपका मनोबल और ऊँचा होगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति आपके झुकाव में वृद्धि होगी। पुराना उधार आपको वापस मिल सकता है। शिक्षा सम्बन्धी रुकावटें दूर होंगी। बच्चे माता-पिता का आदर करेंगे। सोमवार से गुरुवार का दिन सुखद रहेगा।

अशुभ राशिफल: पुराने कानूनी मामले इस सप्ताह पुनः जागृत होने की आशंका बन रही है। चिड़चिड़ेपन की वजह से दाम्पत्य सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। लोग आपकी उदारता का अनुचित लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। जिससे तनाव और डिप्रेशन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बनते कार्यों में परेशानी आने की सम्भावना है। शुक्रवार को आपका मूड खराब रहेगा। शनिवार को पिता की सेहत का ध्यान रखें।

समाधान: पक्षियों के लिये दाने और जल की व्यवस्था करें।

सिंह राशिफल | Leo Prediction
शुभ राशिफल: आपकी दिनचर्या इस सप्ताह अत्यन्त अनुशासित रहने वाली है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावनात्मक मजबूती बढ़ेगी। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। सामाजिक सम्बन्धों को लेकर आप अत्यन्त सक्रिय रहने वाले हैं। सरकारी जॉब कर रहे लोग प्रसन्न रहेंगे। सप्ताह के मध्य में परिजनों के साथ कहीं घूमने के उद्देश्य से यात्रा कर सकते हैं। लोग आपकी उदारता की प्रशंसा करेंगे। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय के लिये सप्ताह बहुत ही अच्छा है। बुधवार के बाद का समय काफी अच्छा है।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने को लेकर असमंजस की स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। आपका मन गलत कार्यों की ओर प्रवृत्त होगा। घुटनों में थकावट महसूस हो सकती है। किसी उलझे मामले में बुरी तरह से उलझ सकते हैं। इसीलिये आपको क्रोध के कारण मामलों को खींचने से बचना चाहिये। रिटेल कारोबार में कुछ परेशानियाँ उभरने के योग बन रहे हैं। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाही न करें। रविवार और मंगलवार का दिन कमजोर रहेगा।

समाधान: प्रतिदिन तिल, गङ्गाजल और दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

कन्या राशिफल | Virgo Prediction

शुभ राशिफल: यह सप्ताह वैवाहिक दृष्टिकोण से अत्यधिक प्रगतिशील रहेगा। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आप अपनी बातों और प्रवृत्ति से लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। व्यवसायिक काम बिना रुकावट के पूर्ण हो जायेंगे। अचानक से पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। लोन आदि को लेकर बाधायें दूर होंगी। सप्ताहान्त में जीवनसाथी के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे।

अशुभ राशिफल: घर में आपका मन नहीं लगेगा। सम्बन्धियों के व्यवहार से आपको ठेस पहुँच सकती है। अपनी कार्यशैली में सुधार लाने का प्रयास करें। मेहनत न कर पाने के कारण मन में असन्तोष की भावना रहेगी। उच्च अधिकारियों से झूठ न बोलें, वरना परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नजदीकी लोगों से धोखा मिल सकता है। थकान की वजह से सिरदर्द और माइग्रेन हो सकता है। मन में अज्ञात भय परेशान करता रहेगा।

समाधान: कुत्ते को मीठी रोटी खिलायें।


तुला राशिफल | Libra Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत काफी अच्छी रहने वाली है। मन सृजनात्मक कार्यों में लगा रहेगा। व्यापार में अपेक्षित सफलता मिलने की प्रबल सम्भावना है। सामाजिक जीवन में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का माहौल सुकून भरा रहेगा। नौकरीपेशा जातक एक यात्रा पर जा सकते हैं। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। व्यापारिक डील लाभकारी सिद्ध होगी। सोमवार और मंगलवार अत्यन्त शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: किसी प्रभावशाली व्यक्ति के द्वारा आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुँच सकती है। विवादों को शान्तिपूर्वक निपटाने का प्रयास करें। परिस्थितियों से भागने का प्रयास न करें। कार्यक्षेत्र में एकाधिकार जताने की कोशिश करना उचित नहीं है। मंगलवार को नसों में दर्द और खिंचाव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। अचल सम्पत्ति की खरीदी के दौरान सावधानी रखें। रविवार और गुरुवार का दिन कमजोर रहने की आशंका है।

समाधान: विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।


वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

शुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में आपको लेकर काफी चर्चायें होंगी। राजनीतिक लोगों को उच्चपद प्राप्त हो सकता है। अपनी क्षमताओं का कुशल उपयोग कर पायेंगे। शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी सिद्ध होगा। पिता समान व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपके व्यक्तित्व में अत्यन्त सकारात्मक परिवर्तन आ रहे हैं। जिसके कारण निजी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। सामाजिक गतिविधियों में आप योगदान देंगे। जीवनसाथी की नजरों में आपके प्रति सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह का मध्य विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। सप्ताहान्त में प्रेमीजन को कुछ उपहार भेंट कर सकते हैं।

अशुभ राशिफल: वित्तीय लेनदेन में गड़बड़ियाँ हो सकती हैं। महत्त्वपूर्ण डीलें अचानक रद्द हो सकती हैं। किसी के बहकावे में आकर कोई तात्कालिक राय न बनायें। आप काल्पनिक विचारों में खोये रह सकते हैं। ऐसा कोई काम न करें, जिससे आपके बारे में लोग गलत धारणा बनायें। किशोरावस्था वाले बच्चों के आचरण और संगत को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। बच्चों को उनके लक्ष्यों के प्रति आगे बढ़ने की प्रेरणा दें। सोमवार, मंगलवार और शनिवार का दिन कमजोर रहने वाला है।

समाधान: भगवान शिव को 11 बेलपत्र प्रतिदिन अर्पित करें।


धनु राशिफल | Sagittarius Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में बैंकिंग और फाइनेन्स सम्बन्धी कार्यों में उत्तम लाभ प्राप्त होगा। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में इच्छित स्थानान्तरण मिलने की सम्भावना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिल सकती है। पैतृक व्यवसाय में बड़ों की सलाह लेना लाभकारी होगा। विदेश यात्राओं की योजना बना सकते हैं। प्रेमीजन के साथ रोमान्टिक डेट पर जा सकते हैं। सोमवार और शनिवार विशेष शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: विवादों में उलझने के बजाय उन्हें शान्ति से सुलझाने का प्रयास करें। ऐसे लोगों से सावधान रहें, जो आपको भड़का रहे हैं। धैर्य रखेंगे तो परिस्थितियाँ धीरे-धीरे सामान्य हो जायेंगी। पुरानी नकारात्मक बातें एकदम से उभर के सामने आ सकती हैं। वित्तीय लेन-देन में कुछ गड़बड़ियाँ सामने आयेंगी। दूसरों की बातों पर तुरन्त विश्वास न करें। जिन लोगों का मोटापा बढ़ा हुआ है, उन्हें अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिये। योग और व्यायाम को अपनी जीवनशैली का भाग अवश्य बनायें। रविवार और गुरुवार खराब दिन रहेंगे।

समाधान: नित्य हनुमान चालीसा एवं श्रीराम स्तुति का पाठ अवश्य करें।


मकर राशिफल | Capricorn Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आप सामाजिक कार्यों में तेजी से लोकप्रिय होंगे। कार्यक्षेत्र में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अचानक धन-लाभ के अवसर मिल सकते हैं। संगीत और कला के क्षेत्र में आप अत्यधिक रुचि लेंगे। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। नये प्रोजेक्ट्स को शुरू करने में आ रही बाधा दूर होगी। किराने के व्यापारियों की बिक्री में वृद्धि होगी। रविवार और शुक्रवार बेहतरीन दिन रहेंगे।

अशुभ राशिफल: यह सप्ताह अनावश्यक खर्चे बढ़ाने वाला हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान आ सकते हैं। परम्पराओं की आलोचना करने से बचें। मित्रों के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। किसी परिजन के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। जिसके कारण सप्ताह के मध्य में मन व्यथित हो सकता है। फर्जी मुकदमों में फँसने की आशंका है। विरोधी आपके ऊपर हावी रहेंगे। सोमवार और मंगलवार का दिन कमजोर रहेगा।

समाधान: हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगायें और छोटे बच्चों में बाँट दें।


कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

शुभ राशिफल: पूरा सप्ताह आनन्द और उत्साह से युक्त रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके कुशल प्रबन्धन और नेतृत्व के बलबूते बड़ा काम हो सकता है। दृढ़ निश्चय होकर केवल अपने काम पर ही ध्यान देना हितकर होगा। आपको कोई महत्त्वपूर्ण दायित्व सौंपा जा सकता है। आपकी आय में वृद्धि होगी। व्यापार में थोड़ी मेहनत से ही अच्छा लाभ प्राप्त होगा। विपरीत लिङ्ग के जातक आपसे अत्यन्त आकर्षित रहेंगे। युवा जातकों को प्रेम-प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। महँगी एसेसरीज खरीदने के योग बन रहे हैं। लम्बी दूरी की यात्रा की सम्भावना बन रही है।

अशुभ राशिफल: इस सप्ताह गैस और एसिडिटी की समस्या होने की आशंका है। भरपूर मात्रा में जल का सेवन करें। सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाह न रहें। व्यस्तता के कारण अपने परिवार को कुछ कम समय देंगे। अपनी सफलता को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने के प्रयास में नुकसान हो सकता है। प्रेम-सम्बन्धों में पारदर्शिता रखें। माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। सोमवार और मंगलवार का दिन कमजोर रहेगा।

समाधान: दुर्गा सप्तशती के अर्गला स्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करें।


मीन राशिफल | Pisces Prediction

शुभ राशिफल: करियर के दृष्टिकोण से इस सप्ताह भाग्यशाली रहेंगे। सृजनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। कानूनी मामलों में विजय मिल सकती है। प्रेमी जोड़े शादी की तैयारी शुरू कर सकते हैं। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल रहेगी। इस सप्ताह आप धन को बचाने का प्रयास करेंगे। यह सप्ताह रोमान्स के लिये काफी अच्छा है। परिवार में कोई शुभ कार्य सम्पन्न हो सकता है। नौकरीपेशा जातक अपनी योग्यता और महत्त्व को सिद्ध करने में सफल होंगे। धार्मिक कार्यों में दिल खोलकर खर्च कर सकते हैं। सोमवार, मंगलवार और शनिवार शुभ दिन रहेंगे।

अशुभ राशिफल: अपनी पुरानी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। सप्ताह के मध्य में अपने नजदीकी लोगों से कुछ लेन-देन में अविश्वास घर कर सकता है। इस सप्ताह आपको अनावश्यक समय बर्बाद नहीं करना चाहिये। अन्यथा आप तनाव में आ सकते हैं। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअन्दाज करें। उच्च रक्तचाप के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें। शेयर मार्केट में सम्भलकर निवेश करें।

समाधान: दुर्गा चालीसा का नित्य पाठ करें।

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।

आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल | 02 जुलाई 2026

July 2, 2026

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻

🚩*~ सनातन पंचांग ~*🚩

*आप लोग चैनल को फॉलो जरूर कर लें और अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को भी फॉलो करा दें जिससे हमारी सारी अपडेट आपको हमेशा मिलती रहे*

 🌤️  *दिनांक - 02 जुलाई 2026*

Follow the Astro Bhagyaraj Gupt channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VbBM7Bg2ZjCj8Wwb4U35

🌤️ *दिन - गुरूवार*

🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*

🌤️ *शक संवत -1948*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन* 

🌤️ *ऋतु - वर्षा ॠतु* 

🌤️ *मास - आषाढ (गुजरात- महाराष्ट्र ज्येष्ठ)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - द्वितीया सुबह 09:37 तक तत्पश्चात तृतीया*

🌤️ *नक्षत्र - उत्तराषाढ़ा सुबह 09:27 तक तत्पश्चात श्रवण*

🌤️ *योग - वैधृति शाम 04:39 तक तत्पश्चात विष्कंभ*

🌤️*राहुकाल - दोपहर 02:23 से शाम 04:04 तक*

🌤️ *सूर्योदय - 06:02*

🌤️ *सूर्यास्त -  07:23*

👉 *दिशाशूल - दक्षिण दिशा मे*


🚩*व्रत पर्व विवरण- विद्यालाभ योग (प्रातः 04:21 से सुबह 09:27 तक), (गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक,तमिलनाडु,आंध्र प्रदेश आदि अमावस्यांत मास प्रचलन वाले राज्यों को छोड़कर)*


 💥*विशेष- द्वितीया को बृहती (छोटा  बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


             🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩

🌷 *विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए* 🌷


👉 *03 जुलाई 2026 शुक्रवार को संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 10:01)*  


🙏🏻 *शिव पुराण में आता हैं कि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :*


🌷 *ॐ गं गणपते नमः ।*

🌷 *ॐ सोमाय नमः ।*

🙏🏻 

              🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩गुरुवार की सुबह केले के पेड़ की जड़ में चने की दाल, गुड़ और कच्चा दूध चढ़ाएं। फिर थोड़ी मात्रा में शुद्ध जल अर्पित करें और ऊं श्रीं बृहस्पतये नमः मंत्र का 21 बार जप करें। यह  आर्थिक कष्टों को दूर करता है, रुका हुआ पैसा वापस आता है, और व्यापार में अटकी हुई योजनाओं को गति मिलती है। गुरुवार को इस को करने से आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति काफी मजबूत होती है और आपको धन सम्‍मान का लाभ मिलता है।

‪🌷 *चतुर्थी‬ तिथि विशेष* 🌷

🙏🏻 *चतुर्थी तिथि के स्वामी ‪भगवान गणेश‬जी हैं।*

📆 *हिन्दू कैलेण्डर में प्रत्येक मास में दो चतुर्थी होती हैं।* 


🙏🏻 *पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्ट चतुर्थी कहते हैं।अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं।*


🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार “महागणपतेः पूजा चतुर्थ्यां कृष्णपक्षके। पक्षपापक्षयकरी पक्षभोगफलप्रदा ॥*


➡ *“ अर्थात प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को की हुई महागणपति की पूजा एक पक्ष के पापों का नाश करनेवाली और एक पक्षतक उत्तम भोगरूपी फल देनेवाली होती है ।*


             🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩


🌷 *कोई कष्ट हो तो* 🌷


🙏🏻 *हमारे जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं, मिटती नहीं हैं ।, कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या | ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग कर सकते हैं कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (मतलब पुर्णिमा के बाद की चतुर्थी ) आती है | उस दिन सुबह छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों |*


👉🏻 *छः मंत्र इस प्रकार हैं –*


🌷 *ॐ सुमुखाय नम: : सुंदर मुख वाले; हमारे मुख पर भी सच्ची भक्ति प्रदान सुंदरता रहे ।*

🌷 *ॐ दुर्मुखाय नम: : मतलब भक्त को जब कोई आसुरी प्रवृत्ति वाला सताता है तो… भैरव देख दुष्ट घबराये ।*

🌷 *ॐ मोदाय नम: : मुदित रहने वाले, प्रसन्न रहने वाले । उनका सुमिरन करने वाले भी प्रसन्न हो जायें ।*

🌷 *ॐ प्रमोदाय नम: : प्रमोदाय; दूसरों को भी आनंदित करते हैं । भक्त भी प्रमोदी होता है और अभक्त प्रमादी होता है, आलसी । आलसी आदमी को लक्ष्मी छोड़ कर चली जाती है । और  जो प्रमादी न हो, लक्ष्मी स्थायी होती है ।*

🌷 *ॐ अविघ्नाय नम:*

🌷 *ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:* 


🙏🏻 


           🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩


🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏🏻🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹

 

आपका जन्मदिन: 2 जुलाई

 

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा हैं, जो मन के कारक हैं। यही कारण है कि आप स्वभाव से अत्यधिक भावुक, कल्पनाशील और संवेदनशील होते हैं। दूसरों के दुख से प्रभावित होना आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है, लेकिन यही आपकी सबसे बड़ी ताकत भी है। आप में करुणा और दया कूट-कूट कर भरी होती है।

 

आप मानसिक रूप से मजबूत होते हुए भी, शारीरिक रूप से थोड़े कमजोर हो सकते हैं, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। चंद्रमा के प्रभाव से, आपका स्वभाव भी उसकी कलाओं की तरह बदलता रहता है- कभी शांत, तो कभी थोड़ा बेचैन। लेकिन आप में अहंकार बिल्कुल भी नहीं होता, और यही आपकी सबसे प्यारी विशेषता है।

 

यदि आप जल्दबाजी छोड़कर धैर्य से काम लें, तो जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।

 

आपके लिए खास

शुभ दिनांक: 2, 11, 20, 29

शुभ अंक: 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष: 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव: भगवान शिव, बटुक भैरव, चंद्रदेव

शुभ रंग: सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

आज का दिन आपके लिए समझदारी और सावधानी से चलने का है। किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

 

करियर और व्यवसाय: व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें।

 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। छोटी-मोटी परेशानियाँ हो सकती हैं, इसलिए अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें।


 

पारिवारिक जीवन: परिवार में कोई भी विवाद हो, तो उसे आपसी समझ से सुलझाएं। किसी बाहरी व्यक्ति को दखल देने का मौका न दें।


 

ध्यान देने योग्य: कागज़ात से जुड़े मामलों में ख़ास सावधानी बरतें। बिना पढ़े किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें। लेखन और बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों को भी सतर्क रहना होगा।



.  



मेष राशि 2 जुलाई 2026

अपनी योग्यता के दम पर कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा कर लेंगे. अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें. मीडिया तथा कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय आज उचित लाभ कमाएंगे. परिजनों के साथ  समय व्यतीत करने से आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. एलर्जी और खांसी-जुकाम की दिक्कत रह सकती है. 


उपाय - किसी जरूरतमंद को दवाई का दान करें.


वृष राशि 

युवाओं में कुछ और बेहतर सीखने व करने की दृढ़ इच्छा रहेगी. नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखना जरूरी है. प्रॉपर्टी डीलिंग में सरकारी गतिविधियां को सावधान से करें. परिवार में आपसी स्नेह और सहयोग बना रहेगा. महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहें. 


उपाय - मां भगवती की उपासना करें और मंदिर के बाहर खीर का प्रसाद बांटे.


मिथुन राशि 

कहीं पैसा रुका हुआ है तो उसकी वसूली करने का उचित समय है. पुरानी नकारात्मक बातों को भूल कर आगे बढ़ने में ही भलाई है. मार्केटिंग से जुड़े व्यवसाय में शुभ अवसर मिलेंगे. लव पार्टनर के साथ मुलाकात का मौका मिलेगा. डाइबिटीज और ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करवाएं. 


उपाय - जरूरतमंद लोगों को फल-दूध आदि का दान करें.


कर्क राशि 

अनुभवी और जिम्मेदार लोगों का मार्गदर्शन  मिलेगा. खर्चों के साथ-साथ अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें. नौकरी में तरक्की संबंधी शुभ समाचार मिलेगा. परिवार जनों के साथ हास-परिहास तथा मनोरंजन में समय व्यतीत होगा. पोल्यूशन की वजह से एलर्जी जैसी दिक्कत रहेगी. 


उपाय - प्रातः काल मंदिर अवश्य जाएं और ब्राह्मण से आशीर्वाद भी लें.


सिंह राशि 

कोई समस्या हल हो जाने से मन में संतोष रहेगा. सरकारी नियमों की अवहेलना न करें. विस्तार संबंधी योजनाओं पर कार्य करने का अनुकूल समय है. घर में खुशनुमा माहौल रहेगा. एलर्जी और यूरिन इंफेक्शन जैसी समस्या रह सकती है. 


उपाय - गरीब बच्चों को जरूरत के अनुसार वस्तुएं देना शुभ रहेगा.


कन्या राशि 

चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा. शेयर्स, तेजी-मंदी जैसे कार्यों में ज्यादा पैसा ना लगाएं. हार्डवेयर से संबंधित कारोबार में आज मंदी रहेगी. प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां आएंगी. एलर्जी या खांसी-जुकाम की दिक्कत रहेगी. 


उपाय - मंदिर जाकर देव दर्शन करें और यथा सामर्थ्य आराधना करें.



तुला राशि 

कहीं निवेश करना फायदेमंद रहेगा. आस-पड़ोस में किसी बात को लेकर वाद-विवाद की आशंका है. रुका हुआ कोई व्यवसायिक काम किसी राजनैतिक व्यक्ति की मदद से हल हो जाएगा. पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा. कफ, नजला की परेशानी बढ़ सकती हैं. 


उपाय - पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं और प्रणाम करें.


वृश्चिक राशि 

फाइनेंस के कार्यों में आपके प्रयासों के उचित परिणाम मिलेंगे. कोर्ट कचहरी संबंधित कोई भी कार्य आज स्थगित ही रखें. इंश्योरेंस व कमीशन संबंधी व्यवसाय करने वाले लोग अधिक सफल रहेंगे. वैवाहिक जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों ही मधुर रहेंगे. जानवरों से छेड़छाड़ ना करें. 


उपाय - बहन-बेटियों का सम्मान करें और यथा समर्थ कुछ उपहार भी दें. 


धनु राशि 

किसी दुविधा और बेचैनी से आज राहत मिलेगी. वाहन खरीदने की योजना को स्थगित रखें. कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहा विवाद दूर होगा. घर में किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बनेगी. मुंह में छाले या दांत दर्द की समस्या रहेगी. 


उपाय - गाय को गुड़-रोटी खिलाएं और प्रणाम करें.


मकर राशि

वित्तीय मामलों को लेकर लिया गया निर्णय फायदेमंद रहेगा. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति और अधिक मेहनत करें. महिलाएं कारोबार में कोई बड़ा फैसला ले सकती हैं. किसी दोस्त के मिलने से पुरानी यादें ताजा होगी. जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहे. 


उपाय - जल को व्यर्थ बहने से बचाएं तथा स्वच्छता का ध्यान रखें.


कुंभ राशि 

युवा अपने भविष्य के प्रति सजग रहेंगे. जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में कोई समस्या आ सकती है. रियल एस्टेट से जुड़े व्यवसाय में कोई अच्छी डील हो सकती है. प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा. तनाव जनक परिस्थितियों को अपने ऊपर हावी न होने दे. 


उपाय - किसी भी धर्मस्थल पर जाकर कुछ समय आत्म चिंतन और मनन करना आपको सुकून देगा.


मीन राशि 

आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय बिताना सुकून देगा. दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना करें. व्यावसायिक कार्य प्रणाली में बदलाव लाने की जरूरत है. परिजनों के बीच अच्छा सामंजस्य रहेगा. मौसम के अनुरूप अपना खान-पान और दिनचर्या रखें. अपने इष्ट का स्मरण करें और मंदिर में कुछ भी दान अवश्य दें

*यह ग्रुप एक प्रेरणा स्रोत और जिंदगी जीने के नजरिया को जाहिर करता है इस ग्रुप में हर रोज धार्मिक, प्रेरणादायक कहानियां और आत्मविश्वास से जुड़ी गाथा भेजी जाती है कृपया इस ग्रुप को लिंक से जॉइन करें*🚩

*💐आप सभी अपने दोस्तों को जोड़ने के लिए भी इस लिंक को शेयर कर सकते है!!👇*

Follow the Astro Bhagyaraj Gupt channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VbBM7Bg2ZjCj8Wwb4U35

*अतः समूह के सभी सदस्यों से मेरा अनुरोध है कि  क्रप्या एक ही ग्रुप में बने रहे सभी ग्रुप में एक जैसी ही पोस्ट भेजी जाती हैं एव बेवजह की कॉल ओर मेसेज ना करे मुझे संचालन करने में असुविधा होती है🙏*

https://wa.me/9115651234

*राम रक्षा स्तोत्र मंत्र*

*राम रामेति रामेति, रमे रामे मनोरमे । सहस्त्रनाम ततुल्यं रामनाम वरानने ।।*

*सदैव प्रसन्न रहिये!!*

*जो प्राप्त है-पर्याप्त है!!*

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय दिन की कामना करते हैं।

0+

SATISFIED CLIENTS

0+

LIFE TRANSFORMATIONS

0+

CONSULTATIONS

0+

REMEDIES PROVIDED

icon not found Enquiry

Know About Your Future

Vedic astrology is an ancient science that reveals the cosmic influences shaping your life's journey. Our expert astrologer provides personalized guidance through horoscope readings, numerology, Vastu consulting, and remedial solutions. Discover your life purpose, navigate challenges, and unlock your true potential with authentic astrological wisdom.

Requesting A Call:

+91 91156 51234

Monday - Friday:

10 am - 6 pm

GT Road, Ludhiana - 141008 (Pb)

INDIA